फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting for MLC graduates will be held at 79 polling places

एमएलसी स्नातक के लिए 79 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Mon, 02 Nov 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voting for MLC graduates will be held at 79 polling places
सहारनपुर। मेरठ/सहारनपुर स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक सीट के लिए जिले में 79 मतदेय स्थल बनेंगे, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर निर्वाचकों की अधिकतम सीमा 1000 नियत की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि मूल मतदेय स्थल से बनाए जाने वाले सहायक मतदेय स्थलों को नया नंबर आवंटित न करके मूल नंबर का अ, ब, स नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वर्ष 2014 के निर्वाचन में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 43 मतदेय स्थल थे जो बढ़कर 79 हो गए हैं। इस बार मतदेय स्थलों में बेहट में 9, देवबंद में 18, रामपुर मनिहारान में 8, नकुड़ में 14 तथा सहारनपुर में 33 का प्रस्ताव किया गया है, जबकि शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन संबंधित उपजिलाधिकारी/तहसीलदारों से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल, उपजिलाधिकारी देवबंद राकेश कुमार, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, सपा से चौधरी अब्दुल गफ्फार, बसपा से प्रताप सिंह, कांग्रेस से जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी उपस्थित रहे।
मतदाताओं की संख्या
एमएलसी स्नातक ---- 56949
एमएलसी शिक्षक ----- 3010
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed