{"_id":"6206a9dd209f890df939649e","slug":"voting-awareness-rally-taken-out-by-students-saharanpur-news-mrt576656410","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
विज्ञापन
जैन डिग्री कॉलेज रोड से मतदाता जागरूक रैली निकालते हरी कॉलेज के छात्र छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हरि कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली मल्हीपुर रोड स्थित कॉलेज कैंपस से शुरू होकर जैन कॉलेज रोड, कोर्ट रोड होते हुए हकीकत नगर पहुंची और वहां से जैन डिग्री कॉलेज के पास संपन्न हुई।
शुक्रवार को कॉलेज परिसर से रैली का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ओर देश की तरक्की तभी संभव है जब सभी नागरिक अपने वोट का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक वोट के माध्यम से प्रदेश एवं देश की बागड़ोर सही हाथों में दें। कॉलेज के निदेशक डॉ. क्षितिज अग्रवाल ने कहा कि दुर्भाग्य है कि चुनाव में शत प्रतिश्त मतदान सपने जैसा हो गया है। मतदान नहीं करने वालों में शिक्षित युवा वर्ग की संख्या अधिक है। इसीलिए सभी वर्ग के व्यक्तियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। रैली में छात्र-छात्राओं ने मतदान करने के पक्ष में बैनर लिए हुए थे। इस दौरान जगपाल सिंह, मोहित राणा, शालू गुप्ता, स्वर्णिका शर्मा, अशोक कुमार, सलोनी, जोनी कुमार, विषेश पंवार, अब्दुल मन्नान, रूबी पंवार, अभिषेक, संदीप आदि मौजूद रहे।
उधर, प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित बैठक में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर मंथन किया गया। संस्थापक डॉ. आदित्य राठी एवं दीपक शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान संदीप सैनी, विनय राणा, मनीष सिंघल, अमित धींगड़ा, अमित पंडित, डॉॅ. मनोज सिंघल, दिव्यलोक त्यागी, अरुण माहेश्वरी, अंकित जाजू, जॉली प्रजापति, नवीन माहेश्वरी, संजय मोहता, शिशिर मोहता, मनीष कालड़ा, सुमित मलिक आदि मौजूद रहे।