{"_id":"662d81db1afd8476420f00b7","slug":"voters-of-sadhauli-kadim-prevail-over-muzaffarabad-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-122616-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुजफ्फराबाद पर भारी पड़े साढ़ौली कदीम के मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुजफ्फराबाद पर भारी पड़े साढ़ौली कदीम के मतदाता
Sun, 28 Apr 2024 04:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, छुटमलपुर। जिले में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 19 अप्रैल को हुए मतदान में बेहट विधान सभा क्षेत्र में जिले का सर्वाधिक 71.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इस विधान सभा क्षेत्र में दो ब्लाॅक साढ़ौली कदीम और मुजफ्फराबाद आते हैं। इनमें भी साढ़ौली कदीम के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर भागेदारी की। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साढ़ौली कदीम में जहां 40 बूथों पर अस्सी फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। वहीं मुजफ्फराबाद में यह आंकड़ा मात्र 17 बूथ ही छू सके।
दिलचस्प बात यह है कि सबसे ज्यादा 92.12 प्रतिशत मतदान का रिकार्ड भी साढ़ौली कदीम ब्लॉक के गांव बरथा कोरसी के बूथ संख्या 23 के मतदाताओं के नाम रहा। यह जिले की सातों विधानसभा सीटों में सर्वाधिक है। यह और भी चौंकाने वाली बात है कि जहां चुनाव में जिले के अन्य हिंदू बाहुल्य बूथ खाली पड़े रहे। वहीं इस हिंदू गुर्जर बाहुल्य बिरादरी वाले बूथ पर मतदाताओं ने मतदान के सभी रिकार्ड तोड़ दिए।
विधान सभा में एक नबंर सीट बेहट में साढ़ौली कदीम ब्लॉक को अति पिछड़े क्षेत्र की श्रेणी में गिना जाता है, लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर यहां के निवासियों का जज्बा देखने लायक था। कुल 155 बूथों में से आठ बूथ ऐसे हैं, जहां 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। इनमें बरथा कोरसी के साथ ही खेड़ी मढ़ती के बूथ संख्या 11 पर 86.53, डूडू माजरा के बूथ संख्या 14 पर 85.83, नूरपुर भरावड़ के बूथ संख्या 44 पर 85.12, रोगला हथोली के बूथ संख्या 94 पर 89.13, रुहालका के बूथ संख्या 134 पर 86.09, हीराहेड़ी के बूथ संख्या 150 पर 88.17, काशीपुर नौगांवा के बूथ संख्या 184 पर 86.03 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मुजफ्फराबाद के 205 बूथों में से ऐसे केवल पांच बूथ हैं। इनमें टोली के बूथ संख्या 143 पर 87.43, जमालपुर के बूथ संख्या 255 पर 85.25, मदनपुरा के बूथ संख्या 282 पर 86.15, बारूगढ़ के बूथ संख्या 289 पर 85.37, अलीपुर संभालकी के बूथ संख्या 330 पर 86.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
सबसे कम मतदान प्रतिशत की बात करें तो यह भी मुजफ्फराबाद में फतेहपुर पेलियो के बूथ संख्या 347 पर 42.50 प्रतिशत हुआ है। इसके बाद सोढ़ीनगर में बूथ संख्या 349 पर 48.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इस ब्लाॅक में साठ फीसदी से कम मतदान वाले 12 बूथ हैं, जिनमें कोठड़ी बहलोहपुर के बूथ संख्या 193 पर 54.29, सलूनी के बूथ संख्या 203 पर 56.59, यहीं के 204 पर 52.62, झिंझोली महमूदपुर के बूथ संख्या 262 पर 59.08, खुजनावर के बूथ संख्या 314 पर 58.64, बूथ संख्या 315 पर 57.27, मुरादनगर उर्फ जीवाला के बूथ संख्या 319 पर 56.53, 321 पर 54.78, 322 पर 56.15, सोढ़ीनगर के बूथ संख्या 348 पर 55.07 प्रतिशत मतदान हुआ। साढौली कदीम में साठ फीसदी से कम मतदान वाले बूथों की संख्या मात्र चार है। इनमें मिर्जापुर पोल के बूथ संख्या 166 पर 55.42, 167 पर 58.91, 168 पर 59.01, 169 पर 58.63 प्रतिशत मतदान हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सातों विधान सभा सीटों पर सर्वाधिक मतदान वाले बूथ
विधान सभा बूथ का नाम और संख्या मत प्रतिशत
बेहट बरथा कोरसी 23 92.12
नकुड़ नारायणपुर गुर्जर 19 90.26
रामपुर मनिहारान छपरेड़ी 16 88.65
सहारनपुर नगर नुमाइश कैंप 296 88.09
गंगोह रोशनपुर 262 85.88
सहारनपुर देहात अल्हेड़ी 219 85.79
देवबंद दूधली 355 85.16