फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voters cast their votes enthusiastically in MLC elections

एमएलसी चुनाव में मदाताओं ने उत्साह से डाले वोट

Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Voters cast their votes enthusiastically in MLC elections
नानौता में पार्टी के बस्ते पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे विधायक चौ कीरत सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के देहात में विकास खंड मुख्यालयों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। इस दौरान मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अफसर भी लगातार एक केंद्र से दूसरे केंद्र पर पहुंच कर मतदान का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम ब्लॉक में 199 मतदाताओं में से 196 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस ब्लॉक में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का निधन हो चुका है, जबकि एक प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य फिलहाल किसी मामले में जेल में बंद हैं। नगर पंचायत बेहट से 14 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह के वक्त यहां एडीएम ई अर्चना द्विवेदी ने निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। मुजफ्फराबाद ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर 242 मतदाताओं के सापेक्ष 238 ने मत डाले। नकुड़ क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर 230 मतदाताओं के सापेक्ष 217 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सरसावा में खंड विकास कार्यालय में लगे बूथ पर मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्साह रहा। 12 बजे तक 50 प्रतिशत से भी अधिक मतदान हो चुका था। यहां 269 मतदाताओं के सापेक्ष 259 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। नानौता ब्लॉक में 150 मत हैं। इनमें बीडीसी 81, नगर पंचायत सभासद 13 वोट, ग्राम प्रधान 54 वोट तथा एक वोट प्रमुख व एक वोट चेयरमैन का है। पीठासीन अधिकारी अमित कुमार सिंह असिस्टेंट कमिश्नर सेलटैक्स ने बताया कि यहां शत-प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीएम रामपुर मनिहारान संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। नागल विकासखंड के एआरओ देवबंद तहसीलदार सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कुल 181 मतदाताओं के सापेक्ष 180 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संगीता राघव ने बताया कि गंगोह में 269 के सापेक्ष 252 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन के वक्त यहां सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक चौ. कीरत सिंह ने भी पहुंच कर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सुरक्षा के दृष्टिगत सीओ चंद्रपाल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

नानौता में सहायक के साथ वोट डाल आती कचराई की प्रधान और बीडीसी

नानौता में सहायक के साथ वोट डाल आती कचराई की प्रधान और बीडीसी- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम में मतदान केंद्र का निरीक्षण करती एडीएम ई अर्चना द्विवेदी

साढौली कदीम में मतदान केंद्र का निरीक्षण करती एडीएम ई अर्चना द्विवेदी- फोटो : SAHARANPUR

नागल में वोट डालने पहुंची महिला ग्राम प्रधान

नागल में वोट डालने पहुंची महिला ग्राम प्रधान- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में मतदान का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

गंगोह में मतदान का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed