{"_id":"5f761bfe8ebc3e9be601f8e5","slug":"voter-list-revision-team-reached-villages-saharanpur-news-mrt5040467195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण को गांवों में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण को गांवों में पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करना था। बहुत से गांवों में पुनरीक्षण कार्य हुआ, जबकि कई गांवों में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।
ग्राम पंचायत चापरचीड़ी के प्रधान रमेश चंद, ग्राम पंचायत घाटमपुर के प्रधान अफसर अली ने बताया कि उनको मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य शुरू होने की कोई सूचना नहीं है। ग्राम पंचायत रणदेवा की ग्राम प्रधान पति विजयपाल भट्ट ने बताया कि उनके यहां प्राथमिक विद्यालय में पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। इसमें दो बीएलओ शामिल रहे। बड़गांव के ग्राम प्रधान सुखपाल शर्मा ने बताया कि उनकी ग्राम सभा में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ब्लाक से मतदाता सूची नहीं मिल पाई। महेशपुर के ग्राम प्रधान पप्पू उर्फ श्याम सिंह एवं दल्हेड़ी के प्रधान सोनू राणा का कहना है कि उनके गांव में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत संसारपुर के प्रधान बदरूजमा का कहना है कि उनके यहां मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू हो गया है। मुर्तजापुर के प्रधान रवि सैनी ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय से मतदाता सूची आज देरी से मिल सकी है। इसलिए कार्य शुरू नहीं हो सका। शुक्रवार से पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। नानका उर्फ जयरामपुर के प्रधान जाकिर अंसारी ने बताया कि उनके यहां मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका है। शायद शुक्रवार से काम शुरू हो। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जो बीएलओ सात अक्तूबर तक पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।