फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voter in Saudi Arabia, brother made fake signature, FIR registered

Saharanpur News: मतदाता सउदी अरब में, भाई ने किए फर्जी हस्ताक्षर, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 03 Dec 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Voter in Saudi Arabia, brother made fake signature, FIR registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में एसआईआर के तहत मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। बीएलओ मतदाताओं से गणना प्रपत्रों को भरवाकर उन्हें जमा करा रहे हैं। नकुड़ विधानसभा के ग्राम चौरा कलां के भाग संख्या 91 में वोटर लिस्ट के मतदाता समून के भाई ने अपने हस्ताक्षर कर गणना प्रपत्र जमा करा दिया। नियमानुसार अपने भाई के हस्ताक्षर कर गणना प्रपत्र जमा कराने पर भाई अकरम के खिलाफ थाना चिलकाना में मामला दर्ज किया गया है।


ईआरओ संजय डब्बराल ने बीएलओ की ओर से जमा कराए गए गणना प्रपत्रों की जांच की। घर-घर जाकर जांच में सामने आया कि ग्राम चौरा कलां के भाग संख्या-91 के वोटर समून पिछले तीन वर्षों से सउदी अरब में रहता है। वह कई वर्षों से गांव में नहीं आया है। ऐसे में समून के भाई अकरम ने अपने भाई के फर्जी हस्ताक्षर कर गणना प्रपत्र जमा करा दिया। उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गणना प्रपत्रों को जमा किया जा रहा है। यदि कोई वोटर अपने पते पर मौजूद नहीं है तो उसके गणना प्रपत्र पर उसके परिजन अपने हस्ताक्षर कर जमा करा सकते हैं। यदि कोई किसी अन्य के गणना प्रपत्र पर अपने हस्ताक्षर करके जमा कराता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed