फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Volunteers in uniform took out the path movement

गणवेशधारी स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

Sun, 09 Oct 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Volunteers in uniform took out the path movement
नागल में पथ संचलन करते स्वयं सेवक - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/ गागलहेड़ी/ बड़गांव/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को जिले में कई स्थानों पर पथ संचलन निकाला। गंगोह में सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक कीरत सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

गंगोह के एचआर इंटर कालेज से शुरू होकर पथ संचलन कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के बाद वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुआ। सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक कीरत सिंह के अलावा नागरिकों ने भी रास्ते में स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान मास्टर यशपाल सैनी, नीरज अग्रवाल, दीपक सैनी, पारस, कुलदीप, मनोज गोयल, डा. अमित गर्ग, जितेंद्र जागलान, भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के एसआर पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला, जो मुजफ्फरनगर रोड से होते हुए अग्रसेन तिराहे, दिनारपुर गांव, भगवानपुर रोड, देहरादून रोड और कस्बे के बाजारों से होते हुए वापस स्कूल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान शिव कुमार वर्मा, डा अरुण कुमार, रविकांत, विश्वबंधु, सजय, संदीप, प्रशांत, दर्शन लाल, नरेंद्र, मुकुल, राजपाल, मोहन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव के आदर्श इंटर कॉलेज से निकाले गए पथ संचलन में स्वयंसेवक देशभक्ति गीत गाते हुए गांव की गलियों से होकर गुजरे। इसमें नरेंद्र, विरेंद्र, रविंद्र, ऋषिपाल, मुकेश, मंगेश, राजकुमार आदि शामिल रहे।

रामपुर मनिहारान तहसील परिसर से स्वयं सेवकों ने ध्वज प्रणाम कर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन शिवपुरी, देवबंद रोड,पीठ बाजार, बस स्टैंड, शहरी पुल, मेन बाजार से होकर निकाला गया। इस दौरान विनोद कुमार, सुभाष, जसवंत सैनी,आशुतोष, राजू पंचाल,प्रवीण सैनी, सचिन, सतपाल, चौधरी नक्षत्र पंवार आदि मौजूद रहे।

गागलहेड़ी में पथ संचलन निकालते स्वयं सेवक

गागलहेड़ी में पथ संचलन निकालते स्वयं सेवक- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में पथ संचलन करते स्वयं सेवक

गंगोह में पथ संचलन करते स्वयं सेवक- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में पथ संचलन निकालते स्वयं सेवक

रामपुर मनिहारान में पथ संचलन निकालते स्वयं सेवक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed