फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voices are beginning to rise from various platforms: a demand for a share in politics.

Saharanpur News: मंचों से उठने लगी आवाज, सियासत में चाहिए हिस्सेदारी

Sun, 18 Oct 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Voices are beginning to rise from various platforms: a demand for a share in politics.
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जिले में विभिन्न बिरादरियों के बड़े आयोजनों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। गुर्जर, सैनी और त्यागी-भूमिहार ब्राह्मण समाज समेत कई बिरादरियां सामाजिक सम्मेलनों के जरिये अपनी एकजुटता दिखाने के साथ राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग भी उठा रही हैं।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों के मंचों से समाज की ताकत का एहसास कराने और राजनीतिक दलों तक अपनी अपेक्षाएं पहुंचाने की कोशिश हो रही है।
पिछले दिनों देवबंद में आयोजित त्यागी-भूमिहार ब्राह्मण समाज के महाकुंभ में भी प्रतिनिधित्व का सवाल प्रमुखता से गूंजा। इसके अलावा गुर्जर और सैनी समाज की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से एकजुटता का आह्वान किया जा रहा है। दूसरी बिरादरियां भी अपने आयोजनों के जरिये सामाजिक प्रभाव और राजनीतिक दावेदारी सामने रखने में जुटी हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इन कार्यक्रमों के पीछे समाज को एक मंच पर लाने के साथ नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने की मंशा भी है।
चुनाव में टिकट किसे मिले, संगठन और सत्ता में किसे जगह मिले, इन सवालों पर सामाजिक संगठनों की सक्रियता राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed