फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vishwa Samvad Kendra organized a program on Narad Jayanti

Saharanpur News: नारद जयंती पर विश्व संवाद केंद्र ने किया कार्यक्रम

Sun, 25 May 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Samvad Kendra organized a program on Narad Jayanti
नारद जयंती पर जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विचार रखते मुख्य वक्ता प्रमोद
सहारनपुर। विश्व संवाद केंद्र की ओर से नारद जयंती पर कार्यक्रम जेवी जैन डिग्री कॉलेज में हुआ। मुख्य वक्ता प्रमोद ने कहा कि करीब 200 वर्ष पहले प्रथम हिंदी समाचार उदंत मार्तंड पत्र 30 मई 1826 को देवऋषि नारद की जयंती पर कोलकाता में प्रकाशित हुआ था। भरतमुनि का नाट्यशास्त्र प्रथम ग्रंथ है, जिसमें नाट्यकला के विषय का पूरा ज्ञान भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत में प्राचीन काल से ही पत्रकारिता एवं एक समृद्ध संस्कृति के सभी आयाम प्रतिस्थापित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र आजम ने किया। विभाग कार्यकारिणी सदस्य आनंद तायल, बृजपाल, विभाग सह प्रचार प्रमुख विश्वबंधु, राजेंद्र अरोडा, मयंक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed