फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Virtual foundation stone laid for the building of Chief Minister Chhutmalpur Nagar Panchayat from Lucknow

मुख्यमंत्री ने किया नगर पंचायत के भवन का वर्चुअल शिलान्यास

Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Virtual foundation stone laid for the building of Chief Minister Chhutmalpur Nagar Panchayat from Lucknow
मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुनते डीएम और गणमान्य नागरिक - फोटो : SAHARANPUR
लखनऊ से मुख्यमंत्री छुटमलपुर नगर पंचायत के भवन का किया वर्चुअल शिलान्यास
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव सर्जित छुटमलपुर नगर पंचायत के भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों तक जन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कृत संकल्प है। इसी कड़ी में आज 76 नगर निकायों के भवनों का शिलान्यास किया जा रहा है।
सहारनपुर रोड स्थित पंचायत भवन परिसर में दुपहर से ही कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही थी। शाम साढ़े चार बजे ही डीएम अखिलेश सिंह और एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी पहुंच गए थे। पहले जिलाधिकारी ने सभागार में बैठ कर यहां पहुंचे नागरिकों और गणमान्य लोगों की समस्याएं सुनीं। तत्पश्चात उन्होंने सभी के साथ मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। शिलान्यास कार्यक्रम का स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेश के नागरिकों को जन सुविधा मुहैया कराने के लिए 112 करोड़ रुपये की लागत से 76 नगर निकायों में भवन निर्माण कराया जाएगा। इसका उन्होंने आज शिलान्यास किया है। यह सभी भवन आधुनिक सुख सुविधाओं से संपन्न होंगे। आने वाले वक्त में इन्ही भवनों से विकास कार्यों को मूर्त रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। ग्रामीण नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को अपना घर उपलब्ध हो, इस दिशा में 45 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए हैं। कहा कि पहले गंदगी, जाम और पेयजल की समस्या आम होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है, सरकार ने इन्हें दूर किया। भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है। कहा स्मार्ट सिटी के आधार पर नगर निकायों को भी आय के संसाधन बढ़ाकर निकाय को स्मार्ट बनाना है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का संबोधन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक महावीर राणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप, ब्लाक प्रमुख पति योगेश पुंडीर, अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी, चौ राजबीर सिंह, सुशील राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा एवं राजेश राणा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कविता अरोड़ा, विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, पूर्व प्रधान मंजू शर्मा, सुशील कांबोज, बिजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, डॉ. देवराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed