फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Viral video kindled against Congress leader Spai

वायरल वीडियो से कांग्रेस नेता पर भड़के सपाई

Mon, 13 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Viral video kindled against Congress leader Spai
बैठक करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद उपचुनाव में विवादित बयान की वायरल वीडियो से सपाइयों में भारी रोष है। रविवार को भायला गांव में मंत्री समर्थकों की पंचायत में सपा नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद पर जमकर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


भायला गांव स्थित स्व. मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की मूर्ति स्थल पर पंचायत में सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने वायरल वीडियो में उनके और परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को वह समय आने पर जवाब देंगे। कैराना विधायक नाहिद हसन के प्रतिनिधि मोनू राणा ने कहा कि इमरान मसूद जैसी ओछी मानसिकता के लोग हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाकर की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका जवाब जनता उन्हें चुनाव में देने का मूड बना चुकी है। सपा नेता मोहन राणा, विक्रम राणा, अमित पुंडीर, प्रवीण, संजय गुर्जर, सोनू चौहान, उज्ज्वल, जोगेंद्र मौजूद रहे। उधर, कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने कहा कि पंचायत की सीडी मंगाई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed