फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Violation of Section 144 again in the district

Saharanpur News: ... जिले में फिर हुआ धारा 144 का उल्लंघन

Tue, 30 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Violation of Section 144 again in the district
नकुड़ में एचआईटी कालेज के पास यात्रा रोकने को तैनात किया गया पुलिस बल
सहारनपुर। बिना अनुमति के सम्राट मिहिर भोज गुर्जर गौरव यात्रा निकालने के दौरान अधिकारी बेबस नजर आए और तमाम इंतजाम बौने साबित हुए। वहीं राजपूत समाज ने कलक्ट्रेट में एकत्र हुआ। जिले में धारा 144 का खुला उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन

फंदपुरी चौक पर सुबह आठ बजे लोगाेंं की संख्या कम थी। इससे प्रशासन को लग रहा था कि यात्रा नहीं निकलेगी, लेकिन देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई। मुख्य मार्गों पर बैरिकेंडिग थी तो लोग खेतों के रास्ते भी फंदपुरी पहुंच गए। यात्रा को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की मान मनौव्वल, तैयारियां सभी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

उधर, राजपूत समाज ने कलक्ट्रेट का घेराव करने के साथ जाम भी लगाया। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अधिकारियों की सांसें फूली रही। अब राजपूत समाज ने यात्रा निकालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए दस दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियोग्राफी कराई, होगी एफआईआर
बिना अनुमति के यात्रा निकालने पर पुलिस-प्रशासन ने गुर्जर समाज के लोगों की वीडियोग्राफी भी कराई है, जिसके जरिए लोगों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को भी सोशल मीडिया पर यात्रा का आह्वान करने वाले कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर हुई थी।
खेतों और विभिन्न गांव के लोग आए: डीएम
जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र का कहना है कि फंदपुरी में पूरी तरह पुलिस फोर्स तैनात रहा। फंदपुरी से यात्रा नहीं निकली है। खेतो से आए अलग-अलग गांव के लोग यात्रा में शामिल हो गए हैं। कोई जनहानि ना हो, इसलिए प्रशासन ने संयम से काम लिया है। जिन लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विषय गंभीर है। दोनों समाज की बात को सुना जा रहा है। राजपूत समाज ने भी ज्ञापन दिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

कानून का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसएसपी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शासन-प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने वाले लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। हमारे पास कई साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है, जबकि समाज के लोगों से पुलिस-प्रशासन पहले ही वार्ता कर चुका था और बड़ी संख्या में लोग प्रशासन की बात सहमत थे। इसके बावजूद जिन लोगों ने कानून का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ एफआईआर भी की जाएगी।

नकुड़ में एचआईटी कालेज के पास यात्रा रोकने को तैनात किया गया पुलिस बल

नकुड़ में एचआईटी कालेज के पास यात्रा रोकने को तैनात किया गया पुलिस बल

नकुड़ में एचआईटी कालेज के पास यात्रा रोकने को तैनात किया गया पुलिस बल

नकुड़ में एचआईटी कालेज के पास यात्रा रोकने को तैनात किया गया पुलिस बल

नकुड़ में एचआईटी कालेज के पास यात्रा रोकने को तैनात किया गया पुलिस बल

नकुड़ में एचआईटी कालेज के पास यात्रा रोकने को तैनात किया गया पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed