सहारनपुर। साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को विभिन्न बाजार में भीड़ उमड़ी। इस कारण कई जगह जाम भी लगा। अधिकांश व्यापारी और नागरिक कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिए।
सोमवार को घंटाघर के पास, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट में भीड़ होने से जाम लगा। साथ ही शहीद गंज बाजार, मोर गंज बाजार, दाल मंडी पुल, चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, नुमाइश कैंप, हकीकतनगर, कोर्ट रोड, खानआलमपुरा, बाजोरिया रोड पर काफी भीड़ रही। यह स्थिति तब है, जब कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना है। सोमवार को महानगर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मास्क न लगाने और कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर 150 के चालान काटे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।