{"_id":"69d2bb746a42947afb06cb4a","slug":"villagers-will-also-stage-a-sit-in-protest-at-the-tehsil-demanding-the-construction-of-a-bridge-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172831-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुल निर्माण की मांग को लेकर तहसील पर भी धरना प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुल निर्माण की मांग को लेकर तहसील पर भी धरना प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण
Mon, 06 Apr 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
बेहट। पुल व सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले दस दिन से नदी किनारे टैंट लगाकर धरना दे रहे गांव मुर्तजापुर के ग्रामीण आठ मार्च को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे बृजभूषण सैनी, हरपाल सिंह सैनी व आशीष सैनी का कहना है, कि शासन और प्रशासन उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक सत्ता पक्ष का कोई नेता या जनप्रतिनिधि उनके पास नहीं आया। अधिकारी भी मौन हैं। उन्होंने कहा, कि ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर डेरा डालने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए आठ मार्च का दिन तय किया गया है। प्रधान पति खड़क सिंह ने कहा, कि समस्या के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। तहसील मुख्यालय के बाद यदि जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय पर भी वह धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जब तक उनकी समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती वह यहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में चुनाव बहिष्कार भी करना पड़ा तो इसके लिए भी सभी की सहमति से निर्णय लिया जाएगा। रविवार को धरने पर निर्भय पाल, प्रेम सिंह, कंवरपाल सिंह, कांशीराम, दिनेश, पाल्ला, अशोक सैनी, रकम सिंह आदि की मौजूद रहे।