{"_id":"693f0b070cac544d3e014639","slug":"villagers-of-two-villages-face-to-face-over-stopping-water-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-164980-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पानी रोकने पर दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पानी रोकने पर दो गांवों के ग्रामीण आमने-सामने
Mon, 15 Dec 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
नागल। नगली मेहनाज की आबादी के पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली को खटोली के ग्रामीणों द्वारा रोकने पर दोनों गांवों के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और समस्या का निराकरण कराते हुए दोनों गांवों के बीच शांति व्यवस्था बनाई। नगली मेहनाज गांव के पूर्व प्रधान नरेश चौधरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके गांव का पानी खटोली गांव के तालाब में जा रहा है। इसके लिए पक्की नाली का निर्माण भी कराया गया था। आरोप है कि अचानक खटोली गांव के कुछ लोगों ने नाली में मिट्टी डालकर पानी की निकासी रोक दी, जिससे नगली मेहनाज गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
इसी बात को लेकर रविवार सुबह दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को खबर कर दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता कर पानी निकासी के लिए गड्ढा खुदवाते हुए समस्या का हल निकाला।
खटोली गांव की प्रधान अनुराधा ने बताया कि उनके गांव के तालाब की खोदाई का कार्य चल रहा है। खोदाई के दौरान पानी आने से कार्य बाधित हो रहा था, जिसके चलते अस्थाई रूप से पानी को रोका गया था। इसे नगली के लोगों ने अन्यथा ले लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि खोदाई कार्य पूर्ण होते ही पानी को पुनः तालाब में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करा दी गई है। गलतफहमी के कारण विवाद पैदा हुआ था। फिलहाल दोनों गांवों के लोगों के बीच कोई गतिरोध नहीं है।