{"_id":"690f976b77864612400bb916","slug":"villagers-of-bhadal-are-angry-due-to-harassment-of-student-complaint-to-union-minister-of-state-saharanpur-news-c-28-1-bag1001-141536-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छात्र के उत्पीड़न से भड़ल के ग्रामीणों में आक्रोश, केंद्रीय राज्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छात्र के उत्पीड़न से भड़ल के ग्रामीणों में आक्रोश, केंद्रीय राज्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया, रविवार को धरना देने जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। मुजफ्फरनगर में बीबीए के छात्र उज्ज्वल राणा के कॉलेज में आत्मदाह के प्रयास की घटना का पता चलते ही भड़ल गांव के ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रविवार को धरने में शामिल होने की तैयारी की और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को फोन कर शिकायत भी की।
मूल रूप से भड़ल गांव के रहने वाले बीबीए के छात्र उज्ज्वल राणा की माता की मृत्यु हो चुकी है, जो अपने पिता बोबी और चाचा सचिन राणा के साथ बुढ़ाना में रहकर पढ़ाई कर रहा है। गांव में कुनबे के कुछ लोग रहते हैं और खेतीबाड़ी के सिलसिले में उज्ज्वल का परिवार के लोग भी गांव में आते रहते हैं। चाचा राजीव राणा ने आरोप लगाया कि कॉलेज में उत्पीड़न से तंग आकर उज्ज्वल ने यह कदम उठाया है।
घटना का पता चलते ही राजीव राणा के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और बुढ़ाना चले गए। गांव के ही सोनू राणा ने चौधरी जयंत सिंह के निजी सहायक बीरपाल मलिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से भी बात की। ग्रामीण पुष्पेंद्र ठेकेदार, प्रदीप राणा, सूरज आदि ने बताया कि रविवार को सांसद, विधायकों के साथ बुढ़ाना के कॉलेज में धरना देंगे।