Election 2024: ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का लगाया बैनर, बोले- उनकी समस्याएं जानने नहीं आया कोई जनप्रतिनिधि
Saharanpur News : सहारनपुर के बढ़ेड़ी खुर्द सैनी गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। उन्होंने गांव के बाहर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाया है।
विस्तार
जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और समस्याओं का समाधान न कराए जाने से खफा बढ़ेड़ी खुर्द सैनी गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। उन्होंने इस संबंध में गांव के बाहर बैनर भी लगाया है।
सहारनपुर जनपद में बढ़ेड़ी खुर्द सैनी गांव के निवासियों ने इस लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर जनप्रतिनिधियों से नाराजगी का इजहार किया है। ग्रामीण विजयपाल सैनी, विपिन सैनी, राजन, राहुल सैनी, जोगेंद्र, सतीश सैनी, धर्मवीर सैनी, सत्यवीर सैनी, सोनी लाल सैनी, लक्ष्मण, कदम सिंह सैनी आदि ने रविवार को गांव के बाहर बहिष्कार का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा-विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर
उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी समस्या जानने के लिए गांव में नहीं पहुंचा। गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं नेताओं की शह पर दबंग किस्म के लोग सरकारी जमीनों पर लगातार कब्जे कर रहे हैं। विरोध पर उनके विरुद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती हैं। इसलिए उन्होंने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना