फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers met SDM to free the land of Panchayat

पंचायत की जमीन कब्जा मुक्त कराने को एसडीएम से मिले ग्रामीण

Fri, 11 Nov 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers met SDM to free the land of Panchayat
एसडीएम बेहट दीपक कुमार को ज्ञापन देते किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
पंचायत की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। किसान मजदूर यूनियन लठैत ने फतेहपुर में भूमाफिया के कब्जे से ग्राम पंचायत की जमीन को मुक्त कराने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम बेहट दीपक कुमार को सौंपा। समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और फतेहपुर भादो के ग्रामीण बेहट पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को अवगत कराया कि फतेहपुर भादो ग्राम पंचायत के खसरा नंबर 429 में रुड़की निवासी एक भूमाफिया ने ग्राम पंचायत की 20 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों द्वारा पैमाइश की मांग करने पर वह उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज हबीबपुर हिंदूवाला में स्कूल तक जाने का रास्ता नहीं है। ना ही पीने के पानी की व्यवस्था है। वहां सड़क निर्माण के साथ ही पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

नवनिर्मित छुटमलपुर डीवाई सड़क मार्ग की स्वीकृत चौड़ाई साढे़ तीन मीटर है, लेकिन छुटमलपुर आबादी में यह मार्ग अतिक्रमण के चलते संकरा हो गया। फसल के समय यहां से किसानों को अपनी उपज ले जाने में दिक्कत आएगी। ऐसे में अतिक्रमण हटवाया जाए। फतेहपुर भादो में आबादी के ऊपर से 11 हजार वोल्ट क्षमता की विद्युत लाइन जा रही है। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। इसे तत्काल हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सहारनपुर जिला प्रभारी अब्दुल वाजिद, हाजी इनाम, अब्दुल रहमान, इजराइज, जमील अहमद, गुफरान, शहजाद, शाहिद, अरबाज, अबरार अहमद, सालिम, सुफियान, मो. सालिम, अब्बास, आजम अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed