{"_id":"6980f81299f70618140582c7","slug":"villagers-in-ramupur-village-staged-a-protest-and-expressed-their-anger-over-the-removal-of-a-sign-board-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-168512-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रामूपुर गांव में बोर्ड उतरवाने से नाराज ग्रामीणों का हंगामा, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रामूपुर गांव में बोर्ड उतरवाने से नाराज ग्रामीणों का हंगामा, रोष
Tue, 03 Feb 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। राजूपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले रामूपुर गांव में रविदास जयंती पर विद्युत पोल पर लगाया गया जाति आधारित बोर्ड को पुलिस ने शिकायत मिलने पर उतरवा दिया। बोर्ड हटवाए जाने से अनुसूचित समाज के लोगों में रोष बना हुआ है।
रविवार को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर अनुसूचित समाज समाज के लोगों ने रविदास मंदिर के बार खड़े विद्युत पोल पर जाति आधारित बोर्ड लगाया था। इस पर दूसरे समाज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। लोगों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राजूपुर चौकी से पुलिस रात में ही रामूपुर गांव पहुंची सरकारी संपत्ति पर बोर्ड लगे होने का हवाला देकर उसे उतरवा दिया। बताया जा रहा है कि बोर्ड हटवाए जाने के दौरान ग्रामीणों की पुलिस से कुछ नोकझोंक भी हुई। इसको लेकर दलित समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। पूर्व प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि जाति आधारित बोर्ड लगाने को लेकर मामला हुआ था। पुलिस ने रात में आकर बोर्ड को उतरवा दिया। फिलहाल गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
-- -- -
सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि रविदास जयंती पर रामूपुर गांव स्थित मंदिर पर भंडारा चल रहा है। किसी व्यक्ति ने मंदिर के बार बिजली के खंबे पर एक बोर्ड लगा दिया था। सरकारी संपत्ति का हवाला देकर बोर्ड को उतरवा दिया गया। हंगामा किए जाने की बात से पुलिस ने इन्कार किया है।