{"_id":"69f1059543d4bc43ef0d1b68","slug":"villagers-have-confined-their-children-indoors-as-a-pack-of-dogs-prowls-the-forest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174343-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ग्रामीणों ने घरों में कैद किए बच्चे, जंगल में मंडरा रहा कुत्तों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ग्रामीणों ने घरों में कैद किए बच्चे, जंगल में मंडरा रहा कुत्तों का झुंड
Wed, 29 Apr 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुरा में कुत्तों के हमले से लविश की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण भी खेतों की तरफ समूह में या फिर लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं।
बता दें, कि गांव की आबादी से मात्र सौ मीटर दूर स्थित अपने खेत में गेहूं की बालियां चुनने गए लविश को कुत्तों के झुंड ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव मंगलवार दोपहर ढाई बजे गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लविश को कुत्तों द्वारा मारे जाने की घटना के बाद ग्रामीणों के मन में डर बैठ गया है। उन्होंने अपने बच्चों को घरों में ही कैद कर लिया है। बहुत से अभिभावकों ने तो मंगलवार को अपने बच्चे स्कूल भी नहीं भेजे। मृतक के चाचा सुमित ने बताया कि कुत्तों का झुंड अभी भी जंगल में घूम रहा है। उसे लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी है।