फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers got benefits of schemes till the end of the village

Saharanpur News: गांव के अंतिम छोर तक ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers got benefits of schemes till the end of the village
अंबेहटा/बेहट। अंबेहटा के ग्राम मुराद खेड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद प्रदीप चौधरी सहित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना, जबकि बेहट में नगर पंचायत द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारत सरकार की समस्त योजनाएं गांव के अंतिम छोर तक प्रत्येक ग्रामीण को मिली है। उन्होंने किसानों को सम्मान निधि प्रमाण पत्र,प्रधानमंत्री आवास योजना प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड प्रमाण पत्र सौंपा। कार्यक्रम को गंगोह ब्लॉक प्रमुख दिनेश चौधरी, जगदीश पंवार, मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, जिला पंचायत सदस्य सुशील चौधरी, रमेश कम्हेड़ा, रमेश कम्हेड़ा, मिंटू भगत व ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी ने संबोधित किया। इस दौरान राकेश आर्य, गंगोह बीडीओ कौशल कुमार, मजाहिर प्रधान हाजीपुर रहे।
विज्ञापन

बेहट में यात्रा का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाना है। ईओ आलोक रंजन, वरिष्ठ लिपिक ओमपकाश, सभासद मुर्तजा राही, सैय्यद फरहान, अंकित कुमार, जीशान कुरैशी, अब्दुल बासित मिर्जा, परवेज मिर्जा, इसरान मलिक के अलावा सफाई नायक राकेश बिरला, चौधरी हिदायत अली, मुराद राव, विनय, करण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed