फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers descended against Panchayat Bhavan

पंचायत भवन के विरोध में उतरे ग्रामीण

Tue, 22 Sep 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers descended against Panchayat Bhavan
गांव संभलहेडी में स्कूल के सामने पंचायत भवन की खोदी गई नींव - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव संभलहेड़ी में पंचायत भवन को लेकर विवाद पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि प्रधान स्कूल गेट के सामने पंचायत भवन का निर्माण करा रहा है जो की सरासर गलत है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को भेजे प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पंचायत भवन प्रस्तावित है। ग्राम प्रधान स्कूल गेट के सामने पंचायत भवन का निर्माण करा रहा है। भवन के लिए नींव आदि खोद दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने पंचायत भवन का निर्माण किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। उनका सुझाव है कि स्कूल के दक्षिण दिशा में खाली जगह पड़ी है उस पर पंचायत भवन का निर्माण कराया जाए। मामले को लेकर ग्रामीणों में तनातनी की स्थिति पैदा हो गई है। इसकी सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया की लेखपाल द्वारा चिह्नित स्थान पर ही भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उधर, थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। गांव में यदि कोई विवाद की स्थिति पैदा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed