{"_id":"604645788ebc3e590b344617","slug":"villagers-demonstrated-against-the-anti-bjp-banner-saharanpur-news-mrt528956775","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विरोधी बैनर लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विरोधी बैनर लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़गांव। पंचायत चुनाव में गांव को एससी में आरक्षित करने से नाराज अंबेहटा चांद के ग्रामीणों ने रैली निकालकर विरोध किया। साथ ही भाजपा नेताओं के गांव में घुसने पर पूर्णतया पाबंदी लगाई है। इससे पहले रविवार को गांव में बैनर लगाकर भी पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पुन: विचार करने की मांग की थी।
प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव में अंबेहटा चांद गांव को इस बार एससी के लिए आरक्षित किया गया है। घोषणा के बाद से ग्रामीण खासकर युवाओं में रोष है। युवा भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। रविवार को गांव में पोस्टर लगाकर पूरी न्याय पंचायत में भाजपा नेताओं के खिलाफ गांव में घुसने पर पाबंदी लगाई थी। आज सोमवार को अंबेहटा चांद के ग्रामीणों ने हाथों में भाजपा विरोधी बैनर लेकर रैली निकाली। मोनू, कुलदीप आदि ने बताया कि गांव की आधे से अधिक आबादी सामान्य वर्ग की है। इसके बावजूद गांव को आरक्षित कर दिया गया है जो अनुचित है। इस मौके पर कुलदीप, धामी, श्रीपाल, शुभम, नरेन्द्र, पप्पू आदि मौजूद रहे।