{"_id":"5ef239568ebc3e430b255a2a","slug":"villagers-created-a-ruckus-against-the-mining-lease-saharanpur-news-mrt487847210","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पट्टे के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पट्टे के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बेहट के बादशाहीबाग में खनन पट्टे पर खनन कार्य का विरोध करते ग्रामीण।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। बादशाहीबाग के पास नदी में आवंटित खनन पट्टे का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि पट्टा धारक द्वारा उनके गांव की आबादी के पास खनन कार्य कराया जा रहा है, जिससे उनके गांव की आबादी, धार्मिक स्थल और कब्रिस्तान को नदी में बाढ़ आने पर खतरा है।
बादशाहीबाग के पास नदी में हरियाणा की किसी फर्म को खनन पट्टे का आवंटन किया गया है, जिसका बादशाहीबाग उर्फ मायापुर रूपपुर के ग्रामीण विरोध कर रहे है। तीन दिन पहले भी ग्रामीणों ने नदी में पहुंचकर पट्टाधारक को खनन कार्य करने से रोक दिया था। मंगलवार को ग्रामीण फिर से खनन कार्य कराए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंच गए और इसके विरोध में हंगामा किया। ग्राम प्रधान मोहम्मद अखलाक, चौ. तालिब, चौ. सईद, आशिक, सलीम, अमरीश, फारुख, रामस्वरूप, सद्दाम, कलीराम, धर्मपाल, लीलावती, मोहित, विपिन, सोमपाल आदि का कहना है कि उनका गांव नदी के किनारे बसा है। पिछली बरसात में नदी में बाढ़ आने पर उनके गांव को मगनपुरा और महत्वपूर्ण खारा जल विद्युत परियोजना से जोड़ने वाले रास्ते पर नदी में बना रपटा व पेयजल पाइप लाइन ध्वस्त हो गई थी। प्रशासन ने भी आवंटित खनन पट्टे की निशानदेही नहीं की और पट्टा धारक बिना निशानदेही के खनन कार्य करा रहा है। उन्होंने इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी पत्र लिखा है। ग्रामीणों का आरोप है, कि स्थानीय प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि कार्य मे अड़चन पैदा की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि उन्हें किसी बात से परेशानी है, तो वह अपनी बात प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखें।
विज्ञापन
विरेशपाल गिरी, थाना प्रभारी निरीक्षक
बादशाहीबाग के पास आवंटित खनन पट्टे की निशानदेही कराकर पिलर लगवा दिए गए हैं। यदि इसके अलावा ग्रामीणों की कोई समस्या है, तो वह उनसे आकर मिल सकते है। यदि वैध खनन में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दीप्ति देव, एसडीएम बेहट
अवैध रुप से खनन कर ला रहे 12 वाहन किए सीज
गंगोह। पुलिस ने अवैध रूप से रेत भर कर लाए जा रहे 12 वाहनों को पकड़ मुकदमा दर्ज कर ट्रकों को सीज कर दिया। सोमवार को चार खनन के ट्रक पकड़ने के बाद मंगलवार को भी सुबह पुलिस ने अवैध खनन से भरे 12 ओवरलोड वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर दिया है। वाहन चालकों व उनके मालिकों के खिलाफ भी पुलिस ने लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

बेहट के बादशाहीबाग में खनन कार्य रुकवाने पहुंचे ग्रामीण।- फोटो : SAHARANPUR