{"_id":"6a2db13634d26bebef0cb5a2","slug":"villagers-angry-over-flaws-in-panchayat-election-voter-list-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-177488-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में खामियों पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में खामियों पर ग्रामीणों में रोष
Sun, 14 Jun 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
तीतरों। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को लेकर ग्रामीणों ने मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं के नाम न हटाने तथा गांव में निवास कर रहे लोगों के नाम सूची से गायब होने पर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने सूची में संशोधन की मांग की है।
ग्राम महंगी निवासी भाजपा किसान मोर्चा तीतरों मंडल अध्यक्ष अमित गुर्जर, रविंद्र सैनी, ब्रजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, चेतन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य परविंदर कश्यप आदि का कहना है कि 10 जून को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में विभिन्न त्रुटियां होने के कारण गांव के काफी लोग अपने मताधिकार से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ द्वारा चुनाव आयोग की निर्धारित समयावधि में गंभीरता से कार्य नहीं किया गया।
इसके कारण सूची में मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम बने हैं, जबकि युवा मतदाताओं, नवविवाहित महिलाओं और बालिग लड़कियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने संबंधित दस्तावेज समय रहते बीएलओ को उपलब्ध करा दिए थे। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, एडीओ पंचायत अनिल कीर्तज ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर महंगी सहित कई गांवों की मतदाता सूचियों में व्याप्त खामियों को दूर कराने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।