फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers angry due to power cut, protested against the lock on the school

बिजली कटने से खफा ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ जताया विरोध

Thu, 04 Aug 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry due to power cut, protested against the lock on the school
ढिक्का टपरी के स्कूल पर ताला जड़ते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, सरसावा। हरियाणा राज्य में स्थित उत्तर प्रदेश के राजस्व गांव ढिक्का टपरी के ग्रामीणों ने गांव की बिजली काटे जाने के विरोध में प्राथमिक विद्यालय पर ताला जड़कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश का राजस्व गांव ढिक्का टपरी यमुना नदी के पार हरियाणा राज्य में स्थित है। गांव में विद्युत आपूर्ति हरियाणा विद्युत बोर्ड करता है, जबकि उत्तर प्रदेश विद्युत निगम ग्रामीणों से बिल वसूल कर हरियाणा बिजली बोर्ड को भुगतान करता है परंतु बीते काफी समय से उत्तर प्रदेश विद्युत निगम गांवों से बिजली बिल तो वसूल कर लेता है, परंतु हरियाणा बिजली बोर्ड को भुगतान नहीं करता। इससे हरियाणा बिजली बोर्ड ने गांव की बिजली काट दी है। बीते दो दिन से गांव की बिजली बंद है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश विद्युत निगम से की परंतु अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इसके पश्चात विरोध स्वरूप बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय पर ताला जड़कर विरोध जताया और कहा कि जब तक गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं होगी वह प्राथमिक विद्यालय का ताला नहीं खोलेंगे। ग्राम प्रधान वीरभान, पूर्व प्रधान सन्नी राणा, सेवाराम राजवर्धन एडवोकेट विक्की उपाध्याय, मुकेश, बाबू राम, राज कुमार, राकेश, प्रदीप राणा, श्याम सिंह राणा, पूर्व प्रधान रामनाथ आदि का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रात को अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। इस संबंध में अवर अभियंता शिव कुमार ने कहा कि गांव की बिजली जुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed