{"_id":"5ebc27a78ebc3e90440d5c25","slug":"villagers-and-cycle-riders-died-on-morning-walk-due-to-collision-of-vehicles-saharanpur-news-mrt481656415","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से मार्निंग वॉक को निकले ग्रामीण और साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से मार्निंग वॉक को निकले ग्रामीण और साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
गागलहेड़ी/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बुधवार सुबह मार्निंग वॉक पर गए ग्रामीण की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, बिहारीगढ़ में भी दून हाईवे पर मारुति कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी।
गागलहेड़ी थाने के गांव दिनारपुर निवासी 50 वर्षीय संतोष यादव पुत्र धर्म सिंह बुधवार की तड़के चार बजे मार्निग वॉक पर निकले थे। मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर जैसे ही संतोष दया शुगर मिल के पास ढाबे के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। ढाबे के पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
दूसरी घटना में बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर स्थित बुग्गावाला वाला चौक पर दोपहर बाद सड़क पार करते हुए साइकिल सवार 52 वर्षीय व्यक्ति को मारुति कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के पास से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे उसकी शनाख्त हो सके। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।