{"_id":"62f14f2e60a076151c6007f3","slug":"villager-s-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-mrt6004220185","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। गांव बरथा असलमपुर की दलित बस्ती माजरी में एक ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बरथा असलमपुर की दलित बस्ती माजरी निवासी सुक्कड़ (45) रात अपने घेर में सोने के गया था। परिजन जब सुबह घेर में पहुंचे, तो उसका शव छप्पर में रस्सी से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर सुक्कड़ की हत्या करने का आरोप लगाया, हालांकि इस घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मानकर चल रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यदि घटना से संबंधित कोई तहरीर मिलती है, तो उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- मुनीशचंद्र, सीओ बेहट

मृतक सुक्कड का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR