{"_id":"61f82b7107014a4edb217f9c","slug":"video-of-gang-rape-of-woman-goes-viral-saharanpur-news-mrt5753530151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगरेप के आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
महिला से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। खेत में लकड़ियां बीनने गई महिला के साथ गांव के ही एक वृद्ध सहित तीन लोगों ने चाकू से आतंकित कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया। घटना के दस दिन बाद आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने पर पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आनन फानन में आरोपियों को उनके घर से पकड़कर चालान कर दिया है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि रविवार की देर शाम पास के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला थाने पहुंची। महिला ने तहरीर देकर बताया कि 21 जनवरी की दोपहर वह खेत में लकड़ी बीनने गई थी, इसी दौरान गांव के ही बनारसी (62), रविकांत और विनोद ने उसे चाकू से आतंकित करते हुए खेत में खड़ी फसल के अंदर खींच लिया। जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस या किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता घर आ गई। रविवार को आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करआरोपियों को उनके घर से धर दबोचा। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।