फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Video of dirt in Kovid Hospital goes viral

कोविड अस्पताल में गंदगी का वीडियो वायरल

Tue, 25 Aug 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Video of dirt in Kovid Hospital goes viral
सहारनपुर। ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में चल रहे कोविड केयर सेंटर के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें अस्पताल में फैली गंदगी दर्शाई जा रही है और मरीजों से भी बात की गई है। जो व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले वीडियो में कोविड सेंटर के शौचालयों की हाल दिखाया गया है, जहां फर्श पर गंदगी फैले होने के साथ ही शौचालय गंदे पड़े हैं। जगह-जगह डस्टबिन गिरे हुए हैं। दूसरे वीडियो में भी गंदगी ही दर्शाई गई है। तीसरे वीडियो में कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों को खड़ा किया गया है, जिनसे वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा जा रहा है। एक मरीज कहता है कि सफाई नहीं होती है। वहां तैनात चिकित्सा स्टाफ पर भी सवाल उठा रहा है। उसका कहना है कि कोई भी डॉक्टर अंदर हाल पूछने नहीं आता है। दवा भी नहीं दी जा रही है। कोविड सेंटर में गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं से जुड़े यह वीडियो पहले नहीं हैं, इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित कोविड सेंटर की वीडियो वायरल हो चुकी है।
विज्ञापन

जो वीडियो वायरल की जा रही है वह पुरानी है। वर्तमान में कोविड सेंटर पूरी तरह साफ है। कई बार निरीक्षण भी किया गया है, जिसमेें कभी कोई अव्यवस्था नहीं मिली है। कुछ लोग जरूर वहां सक्रिय हैं, जो वीडियो बनाकर स्टाफ को ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं। एक व्यक्ति के विरुद्घ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed