फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Video of burning a turtle alive in Deoband goes viral

Saharanpur News: देवबंद में कछुए को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल

Sun, 16 Jun 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 16 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Video of burning a turtle alive in Deoband goes viral
देवबंद(सहारनपुर)। इलाके में वन्य जीव क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस चौकी राजूपुर इलाके के गांव रणसुआ में तस्करों ने जिंदा कछुए को न सिर्फ आग में जला दिया। तस्करों ने कछुए को जलाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो राजपुर पुलिस ने तस्करों के साथ सांठगांठ कर मामले को दबा दिया। इस बाबत जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ महज 151 की धारा में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आकाश कुमार नाम के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रील लगाई थी। जिसमेें कुछ लोग ज़िंदा कछुए को जला रहे हैं। कछुए को जिंदा जलाने की वीडियो पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने तहकीकात कर फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक तक पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपने साथियों के नाम उगल दिए। जिसके बाद चौकी राजपुर पुलिस ने मामले में खेला कर दिया। पुलिस कछुआ तस्करों को उठाकर कर चौकी तक तो ले आई, लेकिन उन्हें बिना किसी कार्रवाई के ही छोड़ दिया, जबकि पुलिस के पास कछुआ को जलाने के साक्ष्य मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक़ थाना देवबंद इलाके के गांव रणसुआ निवासी कछुआ तस्करों का कछुए को आग में जलाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि वन्य जीव क्रूरता अधिनियम की धारा में ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed