फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Video featuring illegal weapons uploaded to Instagram.

Saharanpur News: इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया अवैध हथियारों के साथ वीडियो

Tue, 31 Mar 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Video featuring illegal weapons uploaded to Instagram.
छुटमलपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने हथियारों के साथ वीडियो बना कर इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराता नजर आ रहा है। साथ ही वह दबंगई दिखाने के लिए धमकी भरे डायलाग भी बोल रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में कुर्सी पर बैठे युवक के हाथ में एक छोटी बंदूक दिखाई दे रही है। पास ही चारपाई पर एक रिवाल्वर, कुछ कारतूस और फोन रखा नजर आ रहा है। वीडियो किसी मकान की छत पर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद वीडियो बना कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया है। वीडियो के तेजी के साथ वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिखाई जा रहे हथियार लाइसेंसी हैं या फिर अवैध। उधर पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। युवक की पहचान करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ समय से युवाओं में इस तरह के वीडियो बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के बावजूद रील बनाने के शौकीन अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed