फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Verification of certificates and physical test of 60 female candidates took place

Saharanpur News: 60 महिला अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच और हुआ फिजिकल टेस्ट

Fri, 27 Dec 2024 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Verification of certificates and physical test of 60 female candidates took place
सहारनपुर। पुलिस विभाग में सिपाही पद की लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन और फिजिकल टेस्ट हुआ। पुलिस लाइन में शुक्रवार को 65 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 60 महिला अभ्यर्थी आई और उनका फिजिकल टेस्ट व प्रमाण पत्रों के सत्यापन किया गया। पुलिस भर्ती बोर्ड ऑब्जर्वर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है। अब लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और उनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम शुरू हो गया है। पुलिस लाइन में शुक्रवार को सुबह से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का काम शुरू हुआ। महिला वर्ग की अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। महिला अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ पुलिस लाइन पहुंची।
विज्ञापन

यहां कमेटी ने के सामने अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों को चेक किया गया। दिनभर चली यह प्रक्रिया शाम तक पूरी हुई। इस दौरान लखनऊ से भर्ती बोर्ड ऑब्जर्वर एके चतुर्वेदी ने भी मौका मुआयना किया। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच बोर्ड में एसपी यातायात नोडल अधिकारी, एसडीएम, सीओ, सीएमओ द्वारा नियुक्त चिकित्सक, डीआईओएस द्वारा नामित इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य शामिल है। फिजिकल टेस्ट कैमरों की निगरानी में हो रहा है। इस दौरान भर्ती बोर्ड के अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रख रहे। विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed