{"_id":"64f77be0a12eb07b570086c4","slug":"vehicular-traffic-will-remain-closed-on-deoband-mangalore-road-till-october-14-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-1440-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवबंद-मंगलौर मार्ग पर 14 अक्तूबर तक बंद रहेगा वाहनों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवबंद-मंगलौर मार्ग पर 14 अक्तूबर तक बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
विज्ञापन
-काली नदी के पुल पर मम्मत कार्य आरंभ। लोगों को तय करनी पड़ेगी लंबी दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। काली नदी के पुल पर मंगलवार से मरम्मत कार्य आरंभ हो गया। जिसके चलते देवबंद से उत्तराखंड को जोडने वाले देवबंद-मंगलौर मार्ग को पांच सितंबर से आगामी 14 अक्तूबर तक सभी वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। इससे मंगलौर, रुड़की और झबरेड़ा जाने के लिए लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पडेगा।
देवबंद-मंगलौर रोड स्थित काली नदी के पुल पर मरम्मत 14 अक्तूबर तक चलेगा। जिससे उक्त पुल से अब भारी व हलके वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ग्रामीणों को मंगलौर, रुड़की व झबरेड़ा जाने के लिए अब वैकल्पिक रास्तों को तलाशना होगा, क्योंकि अब प्रशासन द्वारा रुट डायवर्ट का बोर्ड भी लगा दिया है। काली नदी का पुल काफी समय क्षतिग्रस्त हो रहा था। जिसकी मरम्मत के लिए लगातार शासन से मांग की जा रही थी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुल के निर्माण कार्य के चलते सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। बताया कि वाहन चालक क्षेत्र के संपर्क मार्गों का प्रयोग कर जा सकते हैं, क्योंकि काली नदी से बार्डर चौकी तक यह मार्ग 14 अक्तूबर तक बिल्कुल बंद रहेगा।