{"_id":"651f05003f0ca7e6280f2714","slug":"vehicles-were-being-cut-illegally-the-action-created-a-stir-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-10862-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध रूप से कट रहे थे वाहन, कार्रवाई से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध रूप से कट रहे थे वाहन, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Fri, 06 Oct 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में एक बार फिर अवैध रूप से वाहन काटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की स्पेशल टीमों ने तीन जगहों पर वाहन काटने के गोदामों और दुकानों पर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में वाहनों के पार्ट्स बरामद किए। गोदाम स्वामी वाहन काटने से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके, जिस पर पुलिस ने दुकानें और गोदाम बंद करा दिए।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में पुलिस लाइन से तीन स्पेशल टीमों को गठन किया गया। एक टीम ने कोतवाली मंडी क्षेत्र में कमेला रोड स्थित एक गोदाम, दूसरी टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र में लिंक रोड स्थित दुकानों और तीसरी टीम ने बेहट अड्डे पर गोदामों पर छापेमारी की। जिससे वहां पर हड़कंप की स्थिति बन गई। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस वाहनों के कटे पार्ट्स मिले। कुछ गोदाम व दुकान स्वामियों ने वाहनों से संबंधित दस्तावेज दिखाए, लेकिन इनके पास वाहन काटने से संबंधित लाइसेंस नहीं थे।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तीन जगहों पर छापेमारी की गई हैं। बिना लाइसेंस के वाहन काटे जा रहे थे। आरोपियाें को नोटिस जारी करने के साथ ही गोदाम और दुकानें बंद करा दी गई हैं। जांच के बाद इनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय नेता के रिश्तेदार के संरक्षण में कट रहे वाहन
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कमेला रोड पर एक गोदाम में अवैध रूप से वाहन काटे जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने यहां छापे की कार्रवाई की। वहीं, चर्चा है एक स्थानीय नेता के रिश्तेदार के संरक्षण में यहां पर अवैध रूप से वाहनों को काटा जा रहा था।
चंद मिनटों पुर्जा-पुर्जा कर दिए जाते हैं वाहन
महानगर में पहले भी कई बार अवैध रूप से वाहन काटे जाने के मामले सामने आ चुके हैं। यहां आने वाले वाहनों को चंद मिनटों में पुर्जों में बदल दिया जाता है। आठ माह पूर्व पुलिस ने ढोलीखाल में अवैध रूप से वाहन कटते हुए पकड़े थे। पांच लावारिस बाइक भी कब्जे में ली गई थी, जिसके बाद बाजार बंद करा दिया था। स्क्रैप कारोबारियों को वाहनों के कागजात दिखाने के लिए कहा था, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
जनता रोड और बेहट रोड पर भी चल रहे गोदाम
पुलिस ने महानगर वाहन काटने के गोदाम और दुकानों पर शिकंजा कसा तो तो स्क्रैप कारोबारियों ने शहर से सटे देहात क्षेत्रों में अपने ठिकाने बना लिया। सूत्र बताते हैं जनता रोड और बेहट रोड पर भी वाहन काटे जाने के गोदाम चल रहे हैं। यहां चोरी-छिपे रात के समय वाहनों को काटा जाता है। इन जगहों पर चोरी के वाहन भी खपाए जाते हैं।