फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles slow down due to cold and fog

Saharanpur News: सर्दी और कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी

Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicles slow down due to cold and fog
सहारनपुर में ठंड व कोहरे के चलते वाहनो पर जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्दी के साथ ही सुबह के समय कोहरा दस्तक दे रहा है। दिनोंदिन बढ़ती सर्दी और कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आलम यह है कि रोडवेज और ट्रेनों का संचालन पर असर पड़ने लगा है। बुधवार को कईं ट्रेनें लेट पहुंची। जिसकी वजह से यात्री परेशान नजर आए।

नवंबर की शुरुआत से ही ठंड शुरू हो गई थी। सुबह-शाम सर्दी और कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। यहीं नहीं पिछले महीने की तुलना में नवंबर में सुबह व शाम को सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम नजर आने लगी हैं। लोगों ने बताया कि सुबह कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार बेहद कम रही। थोड़ी दूरी तय करने में दोगुना समय लग रहा है। कोहरे के कारण रोडवेज बसों और ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। बुधवार को प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा, हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ऊना हिमाचल-सहारनपुर स्पेशल एक घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 45 मिनट, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ढाई घंटे, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed