{"_id":"641c99afc49c3e5c4e0df1d6","slug":"vehicle-scrapping-facility-center-opened-in-the-district-will-get-75-percent-discount-saharanpur-news-c-14-1-165290-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनपद में खुला वाहन स्क्रेपिंग सुविधा केंद्र, मिलेगी 75 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनपद में खुला वाहन स्क्रेपिंग सुविधा केंद्र, मिलेगी 75 फीसदी छूट
Thu, 23 Mar 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कबाड़ वाहनों को स्क्रेप करने के लिए जनपद में वाहन स्क्रेपिंग सुविधा केंद्र खुल गया है। जिन लोगों के वाहन 15 साल पुराने हो गए हैं तो वह केंद्र पर जाकर स्क्रेप करा सकते हैं। वर्ष 2003 से पहले पंजीकृत मालिकों को वाहन कबाड़ कराने पर 75 फीसदी कर और पेनल्टी शत प्रतिशत माफ होगी।
संभागीय परिवहन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में 15 साल से अधिक पुराने 1,64,926 वाहन स्क्रेप नीति के दायरे में आ रहे हैं। इनमें 1,45,159 स्कूटर व बाइक के अलावा 6,376 कार और 13,391 ट्रैक्टर शामिल हैं। सख्ती के बाद भी 15 साल पुराने वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
पिछले दिनों शासन ने जनपद में यान स्क्रेपिंग केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। उसके बाद संभागीय परिवहन विभाग ने केंद्र को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लोगों से आवेदन मांगे गए थे। जिससे अधिक से अधिक लोग आ सके। सिमरन रिसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड ने शर्त पूरी की और विभाग ने यान स्क्रेपिंग सुविधा केंद्र के लिए प्रमाण पत्र जारी किया। जिसके बाद अंबाला रोड स्थित छज्जपुरा में तीन एकड़ में यान स्क्रेपिंग सुविधा केंद्र शुरू हो गया।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2003 से पूर्व जनपद में पंजीकृत सभी श्रेणी के वाहनों के कर में 75 प्रतिशत की छूट एवं पेनल्टी में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 2008 तक के सभी श्रेणी के वाहनों के कर में 50 फीसदी छूट एवं पेनल्टी शत-प्रतिशत की छूट मिलेगी।
कम लोगों को जानकारी
एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि जनपद में वाहन स्क्रेपिंग सुविधा केंद्र खुलने की अभी कम लोगों को जानकारी है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा केंद्र की जानकारी मिले, इसके लिए प्रसार-प्रचार किया जा रहा है, जिससे लोग अपने 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रेप करा सके।