फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicle parts are made in a few minutes

Saharanpur News: चंद मिनटों में पुर्जा-पुर्जा हो जाते हैं वाहन

Thu, 15 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vehicle parts are made in a few minutes
बंद पड़ा ढोलीखाल में वाहन काटने का बाजार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में ढोलीखाल सहित कई जगहों पर वाहनों को काटने का कारोबार चल रहा है। दिलचस्प पहलू यह है कि चंद मिनटों में वाहनों को पुर्जों में बदल दिया जाता है। इस कार्य में लगे स्क्रैप कारोबारियों के पास वाहनों के रिकार्ड भी नहीं हैं। पुलिस लावारिस वाहन भी यहां से बरामद चुकी है। कई स्क्रैप कारोबारी पुलिस की रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने जांच के लिए चार टीमों को लगा दिया है। दरअसल, ढोलीखाल में पश्चिमी यूपी सहित उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब के वाहनों को भी काटा जा रहा है, लेकिन इनका रिकार्ड स्क्रैप कारोबारियों के पास नहीं है। इसी तरह देहरादून रोड पर खालसा पब्लिक स्कूल के पास, जनता रोड, नवादा रोड, मेला गुघाल परिसर में वाहनों को काटा जाता हैं।
विज्ञापन

वहीं, सूत्र बताते हैं कि यहां पर चोरी के वाहन भी खपाए जाते हैं। इसका प्रमाण भी पुलिस कार्रवाई में मिल चुका है। वाहन चोरी होने के कुछ देर बाद ही इन जगहों पर पहुंचा दिया जाता है, जिसको चंद मिनटों में काट दिया जाता हैं। चोरी होने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू करती है, लेकिन तब तक वाहन कट चुका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मारे थे छापे
बुधवार को पुलिस ने ढोलीखाल, देहरादून रोड, जनता रोड और देवबंद में छापा मारा था। ढोलीखाल से पांच लावारिस बाइक भी कब्जे में ली थी और 50 से अधिक दुकानों पर चेकिंग की, लेकिन वाहनों से संबंधित दस्तावेज कारोबारी नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने बाजार बंद करा दिया था। पुलिस ने वाहन काटने वाले स्क्रैप कारोबारियों से वाहनों का रिकार्ड मांगा है। एसएसपी का कहना है कि अगर स्क्रैप कारोबारी रिकार्ड नहीं दिखा पाए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

लगाने होंगे सीसीटीवी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिन जगहों पर वाहन काटे जाते हैं, वहां पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। वाहन काटने से पूर्व स्क्रैप कारोबारियों को थाने पर जानकारी देनी होगी। जल्द स्क्रैप कारोबारियों के साथ बैठक होगी। इन्हें पुलिस-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed