{"_id":"686c1a771d02a3a07c0f5f18","slug":"vegetable-cluster-will-be-built-in-ten-hectares-in-the-district-cdo-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-153503-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दस हेक्टेयर में बनेगा सब्जी का क्लस्टर : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दस हेक्टेयर में बनेगा सब्जी का क्लस्टर : सीडीओ
Tue, 08 Jul 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। उन्होंने कृषि विविधीकरण परियोजना की समीक्षा करते हुए योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। कहा कि जिले में दस हेक्टेयर में सब्जी का क्लस्टर भी बनाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने दलहन, मक्का और सब्जियों के क्लस्टर बनाने पर जोर दिया। सब्जी का क्लस्टर दस हेक्टेयर का होगा। सब्जी क्लस्टर में एक किसान 0,4 हेक्टेयर का लाभ ले सकेगा। इसके अलावा जिले मे कुल 892 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का प्रतिस्थापन कराया जाएगा। यूपीडास्प की इस योजना का मुख्य उद्देश्य धान की उन फसलों को बढ़ावा देना है, जिन्हें कम पानी की आवश्यकता होती है। योजना में उड़द, मूंग, मक्का, मूंगफली, बाजरा, सोयाबीन एवं खरीफ सब्जियां हैं। योजना में सभी विकासखंडों को शामिल किया जाएगा।