{"_id":"6351981618dac80ed066bcbc","slug":"vedic-education-can-save-the-culture-saharanpur-news-mrt610486147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वैदिक शिक्षा ही बचा सकती है संस्कारों को’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वैदिक शिक्षा ही बचा सकती है संस्कारों को’
विज्ञापन
बड़गांव। पिछले दो दिन से वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी में मनाए जा रहे वार्षिकोत्सव का बृहस्पतिवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर वैदिक गुरुकुल के बच्चों ने निशानेबाजी, बॉक्सिंग, योगासन आदि का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैराना लोकसभा सीट के सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि केवल वैदिक शिक्षा ही भविष्य में संस्कारों को बचा सकती है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों में नैतिक गुणों का विकास करें। इससे सामाजिक बुराई स्वत: खत्म हो जाएगी। इस दौरान कैराना सांसद प्रदीप चौधरी को डॉ. ईश्वर सिंह राणा ने पटका पहनाकर और सत्यार्थ प्रकाश किताब भेंट करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी के ब्रह्मचारियों ने योगासन करते हुए अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने अपनी निधि से वैदिक गुरुकुल में लगे सोलर प्लांट का फीता काट कर शुभारंभ किया। वैदिक गुरुकुल के संस्थापक रनवीर सिंह आर्य, भारतीय किसान मोर्चा के रविंद्र सिंह पुंडीर, संजयवीर राणा, महेश राणा, आचार्य धीरज सिंह आर्य, महक सिंह आर्य, रामधन आर्य, अशोक कुमार आर्य ,स्वामी ओमानंद, वीरेंद्र आर्य, राजू, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे।