फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande Bharat will take you to Lucknow in eight hours, schedule released

Saharanpur News: वंदेभारत से आठ घंटे में पहुंचिए लखनऊ, शेड्यूल जारी

Sun, 02 Nov 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will take you to Lucknow in eight hours, schedule released
वंदे भारत ट्रेन
सहारनपुर। जिले को एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिली है। इसका संचालन सहारनपुर से लखनऊ के बीच होगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन से सहारनपुर से लखनऊ का सफर मात्र आठ घंटे में पूरा होगा। रेलवे ने रूट और समयसारिणी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

अभी देहरादून से आनंद विहार के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस संचालित है, जो सहारनपुर से होकर गुजरती है। अब रेलवे ने एक और वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदेभारत एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह पांच बजे सहारनपुर के लिए चलेगी, जहां सहारनपुर दोपहर 12:45 बजे पहुंचा करेगी। सहारनपुर में प्लेट फॉर्म पर यह ट्रेन 2:15 घंटे रुका करेगी। इसके बाद यह ट्रेन नंबर 26503 सहारनपुर-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस सहारनपुर से अपराह्न तीन बजे लखनऊ के लिए रवाना हुआ करेगी, जो लखनऊ में रात 11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन ट्रेन निर्धारित समय पर चलेगी। वंदेभारत में आठ कोच हैं। स्टेशन पर चर्चा है कि सात नवंबर को प्रधानमंत्री वाराणसी से चार वंदेभारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे।
हालांकि, अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खास बात यह है कि वंदेभारत शाहजहांपुर से सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। थोड़ी दूरी अधिक है। इसके बाद भी लखनऊ से सहारनपुर 7:45 घंटे और सहारनपुर से लखनऊ आठ घंटे में पहुंचाएगी।
------
यह रहेंगे स्टॉपेज
सहारनपुर से रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, सीतापुर होते हुए लखनऊ जाएगी।
-----
-- रेलमंत्री से मिलकर की गई थी मांग
नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णवी से मिलकर सहारनपुर से लखनऊ के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। अब मांग पूरी हुई है। यह ट्रेन आम यात्रियों के अलावा व्यापारियों और छात्रों के लिए वरदान साबित होगी। सरकारी और निजी कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
-----
-- वाराणसी-मेरठ वंदेभारत का सहारनपुर तक हो विस्तार
शारदा नगर निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि वाराणसी से मेरठ के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को भी सहारनपुर तक विस्तार किया जाए। यह ट्रेन रात में मेरठ आ जाती है। इसके बाद सुबह मेरठ से चलती है। इस बीच का शेड्यूल बनाकर सहारनपुर तक चलाने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

दवा व्यापारी मनीष साहनी का कहना है कि जिले को एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिली है। खास बात यह है कि इस ट्रेन के आने व जाने का समय दिन में है। इससे लखनऊ जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अन्य ट्रेनों से कम समय में लखनऊ पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed