फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande Bharat ran with 90 percent vacant seats

Saharanpur News: 90 फीसदी खाली सीटों के साथ दौड़ी वंदे भारत

Thu, 11 Dec 2025 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat ran with 90 percent vacant seats
लखनऊ से सहारनपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को 90 फीसदी खाली सीटों के साथ सरपट दौड़ी। ट्रेन में सहारनपुर से 10 फीसदी यात्रियों ने ही सफर किया। पहले दिन यात्रियों ने सफर में रुचि नहीं दिखाई। इसका कारण अधिक किराया माना जा रहा है।
ट्रेन नंबर 26504 गोमतीनगर-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपराह्न 3:10 बजे रवाना हुई थी, जो डालीगंज, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए सहारनपुर में रात 11:16 बजे पहुंची। ट्रेन के पहुंचने का समय रात 11:50 बजे था। अपने निर्धारित समय 34 मिनट पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई।
विज्ञापन

गोमतीनगर से आई वंदे भारत में सहारनपुर के यात्री कम थे। ट्रेन नंबर 26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को निर्धारित समय सुबह 5:05 बजे प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से पहले दिन 90 प्रतिशत सीटों पर टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाई। केवल 10 प्रतिशत लोगों ने टिकट बुक कराए। वंदे भारत में सात कोच चेयरकार और एक कोच एग्जीक्यूटिव श्रेणी का लगाया गया है। पहले दिन यात्रियों ने रुचि कम दिखाई।
n यात्रियों ने सफर के अनुभव किए साझा : रेलवे स्टेशन में उतरे यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में यात्री बेहद आरामदायक तरीके से गोमतीनगर से सहारनपुर पहुंचे। यात्रियों ने उत्तर रेलवे के इतिहास में ऐतिहासिक बताया है।

n तैनात रही जीआरपी-आरपीएफ : प्लेटफार्म नंबर दो पर वंदे भारत के पहुंचने से पहले ही जीआरपी-आरपीएफ तैनात रही। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों ने ट्रेन के एक-एक कोच को चेक किया। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। अभी ट्रेन में सीट खाली चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed