फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande Bharat Express will speed on three types of tracks

Saharanpur News: तीन तरह के ट्रैक पर रफ्तार भरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Sat, 27 May 2023 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express will speed on three types of tracks
-आनंद विहार-सहारनपुर 110, सहारनपुर-हरिद्वार 100 और हरिद्वार-देहरादून 60 किमी की गति
विज्ञापन

-29 मई से नियमित होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। 29 मई से नियमित रूप से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तीन तरह के ट्रैक पर दौड़ेगी। यानी ट्रेन की गति तीन बार बदलेगी। आनंद विहार से 110 किलोमीटर प्रति घंटे से सहारनपुर पहुंचेगी। यहां से 100 किमी प्रति घंटे से हरिद्वार के लिए दौड़ेगी। हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर रफ्तार धीमी होकर 60 प्रति घंटे से चलेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मई को देहरादून से शुरू होगी, जो हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर के रास्ते आनंद विहार पहुंचेगी। इसमें आठ कोच हैं। कोच में सीसीटीवी और 360 डिग्री घूमने वाली सीटें हैं। यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है। इसके साथ ही अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के साथ हवाई जहाज जैसी यात्रा का अनुभव होगा। दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय, सीट के हैंडल और सीट नंबर ब्रेल लिपि में हैं। हर कोच में यात्री सूचना एवं इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। टच-फ्री सुविधाओं वाले शौचालय के साथ बायो वैक्यूम भी है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की क्षमता निर्धारित है। उनके अनुसार ही ट्रेनों को दौड़ाया जा सकता है। इसलिए वंदे भारत एक्सप्रेस अलग-अलग रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी। हरिद्वार से देहरादून के बीच राजा जी पार्क है, इसलिए यहां के ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। क्योंकि ट्रैक पर जानवरों के आने का खतरा रहता है। सहारनपुर से हरिद्वार का रेलवे ट्रैक 100 किलोमीटर प्रति घंटे का है। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार, हरिद्वार-सहारनपुर और सहारनपुर से आनंद विहार का ट्रैक अलग-अलग क्षमता के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed