फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   valmiki mandir

विधि विधान से रखी भगवान वाल्मीकि मंदिर की नींव

Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
valmiki mandir
विधि विधान से रखी भगवान वाल्मीकि मंदिर की नींव
विज्ञापन

नानौता। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के दिन ही धार्मिक अनुष्ठान के साथ नगर में भगवान वाल्मीकि मंदिर निर्माण की नींव रखी। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित वाल्मीकि बस्ती में समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया। इस मौके पर भगवान वाल्मीकि मंदिर जी की नींव रखते हुए समाजसेवी और भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष योगेश चंद गुप्ता ने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन जब अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास होने पर विश्व में खुशी की लहर है , ऐसे में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर की नींव रखना उनके लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। पंडित सुधीर पाठक ने धार्मिक अनुष्ठान कर विधिविधान से भगवान वाल्मीकि मंदिर की नींव समाज सेवी योगेश चंद गुप्ता व अरविंद सिसोदिया, सुमेर चंद वाल्मीकि से रखवाई । इस दौरान सुमेर चंद, गोविंदा, कल्लू राम, अमित कुमार, गौरव, राजेंद्र, सन्नी, अजय, विजय, गौतम, कपिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed