फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Valmiki community raised slogans at CO office regarding Ankit murder case

Saharanpur News: अंकित हत्याकांड काे लेकर वाल्मीकि समाज ने सीओ कार्यालय पर की नारेबाजी

Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Valmiki community raised slogans at CO office regarding Ankit murder case
नकुड़ तहसील पर प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग। संवाद
जल्द खुलासा न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। गांव सांपला बेगमपुर में जन्माष्टमी की रात हुई युवक की मौत के मामले में वाल्मीकि समाज के लोगों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में मामले का खुलासा नहीं होता है तो जिले भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
बीते रविवार की सुबह अंकित वाल्मीकि का शव जख्मी हालत में कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला था। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। मंगलवार को मृतक अंकित की रस्म पगड़ी के बाद काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि पुलिस प्रशासन हत्याकांड के मामले को हादसे का रूप देकर लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वाल्मीकि समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में हत्याकांड का पारदर्शिता के साथ खुलासा नहीं किया गया तो वाल्मीकि समाज सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में भावादस के मंडल सचिव जगजीत सिंह, अमरीश चौटाला, राहुल वालमीकि, गौरव चौहान, अमित तलवार व गोपाल घावेरी सहित काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल रहे। इससे पूर्व गांव सांपला बेगमपुर में आयोजित मृतक अंकित की शोकसभा में एससी एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि, भावादस के राष्ट्रीय प्रचारक ओपी कल्याण, जिलाध्यक्ष विनोद घावरी, ब्रजमोहन सूद, रघुवीर चंदेल व बालचंद बोहोत आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed