{"_id":"67ae4249559d1155990eec6b","slug":"valentines-day-will-be-celebrated-today-lovers-are-very-excited-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-142539-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज मनाया जाएगा वेलेंटाइन डे, प्रेमी जोड़ों में खासा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज मनाया जाएगा वेलेंटाइन डे, प्रेमी जोड़ों में खासा उत्साह
विज्ञापन
सहारनपुर। शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक का समापन हो जाएगा। वेलेंटाइन डे को लेकर प्रेमी जोड़ों और कपल्स में गजब का उत्साह है। बाजारों में तरह-तरह के गिफ्ट आइटमों की भरमार है।
सप्ताहभर से जारी प्यार का सफर अब अपने अंतिम पायदान पर आ पहुंचा है। वेलेंटाइन वीक के हर दिन अलग-अलग अंदाज में जोड़ों ने अपने प्यार का इजहार किया। कभी गुलाब देकर तो कभी चॉकलेट देकर अपने पार्टनर से प्यार जताया। वेलेंटाइन डे को लेकर प्रेमी जोड़ों से लेकर नवविवाहित जोड़े तक तैयारी में जुटे हैं। किसी ने अपने पार्टनर के लिए खास उपहार लिया है तो किसी ने गुलाब के जरिए अपने दिल की बात अपने पार्टनर तक पहुंचाने की तैयारी है। किसी ने डिनर डेट की भी तैयारी की है। ऐसे में वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार भी तैयार है। गिफ्ट की दुकानों से लेकर रेस्टोरेंट तक में वेलेंटाइन को लेकर खास तैयारी की गई है।