फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccine reached Saharanpur, vaccination will be done tomorrow

वैक्सीन पहुंची सहारनपुर, कल होगा टीकाकरण

Thu, 14 Jan 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccine reached Saharanpur, vaccination will be done tomorrow
जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन पर पहुंची वैक्सीन को उतारते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
वैक्सीन पहुंची सहारनपुर, कल होगा टीकाकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। पुलिस सुरक्षा के बीच मेरठ से कोरोना वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन सहारनपुर पहुंच गई। मंडल के तीनों जिलों के लिए 36650 डोज वैक्सीन आई है। यह वैक्सीन पहली डोज के रूप में इस्तेमाल होगी। अब 16 जनवरी को टीकाकरण होगा। सबसे पहले फ्रंटलाइन में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा और पहले दिन जिले के पांच सेंटरों पर टीकाकरण होगा।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर से अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) की तरफ से विनोद कुमार और उनकी टीम को पुलिसकर्मियों के साथ मेरठ भेजा गया। वहां से वैक्सीन लेकर अपराह्न 2:38 बजे यह टीम सहारनपुर में मंडलीय वैक्सीन स्टोर पर पहुंची। वाहन से वैक्सीन के बॉक्स उतरवाकर स्टोर में रखवाए गए। फिर 5130 डोज वैक्सीन शामली जिले के लिए और 14620 डोज वैक्सीन मुजफ्फरनगर जिले के लिए रवाना की गई, जबकि 16900 डोज वैक्सीन सहारनपुर जिले के लिए रखी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनीता जोशी और मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर बीएस सोढ़ी भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को कोल्ड चेन में व्यवस्थित रखते हुए लाया गया है। कोल्ड चेन में निर्धारित तापमान में ही वैक्सीन को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में सहारनपुर जिले में 11 सेंटरों पर पहले दिन टीकाकरण कराने का कार्यक्रम था, लेकिन अब पांच सेंटरों पर ही पहले दिन टीका लगाया जाएगा। उसके बाद सेंटर की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा 37 मिनट में तय की 120 किलोमीटर की दूरी
मेरठ से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम और पुलिस कोरोना वैक्सीन के बॉक्स लेकर 12:45 बजे रवाना हुए थे। करीब 120 किलोमीटर की दूरी तय करके सहारनपुर जिला अस्पताल तक पहुंचने में करीब एक घंटा 37 मिनट का समय लगा। पुलिस कर्मियों की टीम वैक्सीन वाहन को एस्कॉर्ट करते हुए आगे आगे चले। ताकि कहीं पर जाम में ना फंसना पड़े।
स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा हो चुका है फीड
सबसे पहले सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। जिले में 13470 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा टीकाकरण के लिए फीड हो चुका है। पहले दिन पांच सेंटरों पर होने वाले टीकाकरण के लिए संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिन पहले ही सूचना पहुंच जाएगी। ताकि वह सेंटर पर पहुंचकर टीका लगवा सकें।
वैक्सीन स्टोर पर पुलिस तैनात
जिला अस्पताल परिसर स्थित मंडलीय वैक्सीन स्टोर पर सुबह से ही मेरठ से वैक्सीन आने को लेकर तैयारियां चल रही थीं। सफाई कर्मियों द्वारा सफाई करा दी गई थी। सड़क किनारे चूना छिड़काव कराया गया था। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी भी स्टोर पर तैनात रखे गए।
10 प्रतिशत अतिरिक्त भेजी गई वैक्सीन डोज
तीनों ही जिलों में फ्रंटलाइन वाली टीम को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या निर्धारित है। उस संख्या के अनुसार 10 प्रतिशत अतिरिक्त डोज भेजी गई हैं, ताकि वायल क्षतिग्रस्त होने अथवा किसी भी तरह की स्थिति में डोज कम ना पड़ पाए।

शनिवार को इन सेंटरों पर होगा टीकाकरण
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा और गंगोह
- राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी
- एसबीडी जिला अस्पताल सहारनपुर
- महिला जिला चिकित्सालय सहारनपुर

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन पर पहुंची वैक्सीन को उतारने के बाद जां

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन पर पहुंची वैक्सीन को उतारने के बाद जां- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन पर पहुंची वैक्सीन

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन पर पहुंची वैक्सीन- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन पर पहुंची वैक्सीन को उतार कर शामली के ?

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन पर पहुंची वैक्सीन को उतार कर शामली के ?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन स्टोर पर पहुंची वैक्सीन की सील खुलती ए

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन स्टोर पर पहुंची वैक्सीन की सील खुलती ए- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन स्टोर लेकर पहुंची पुलिस व टीम

जिला अस्पताल स्थित सहारनपुर मंडलीय वैक्सीन स्टोर वैक्सीन स्टोर लेकर पहुंची पुलिस व टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed