{"_id":"6001db128ebc3e33dd74a527","slug":"vaccine-reached-five-centers-will-be-vaccinated-today-saharanpur-news-mrt5207127161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों सेंटरों पर पहुंची वैक्सीन, आज लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों सेंटरों पर पहुंची वैक्सीन, आज लगेगा टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल से कोविड वैक्सीन की गाडी को अपने गन्तव्य स्थलों के लिए रवाना करते जिलाधिकारी अखिले?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना टीकाकरण जनपद में आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन कुल 500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पहला टीका सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी लगवाएंगे। शुक्रवार को चिकित्सा विभाग टीकाकरण की तैयारियों में जुटा रहा। डीएम अखिलेश सिंह ने सीएमओ कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, जो तमाम जांचों से होकर गुजरी है। उन्होंने बताया कि जिन पांच केंद्रों पर शनिवार से टीके लगाए जाने हैं। वहां वैक्सीन शुक्रवार को पहुंचा दी गई है और वह केंद्राें के कोल्ड चेन सेंटरों में सुरक्षित है। टीका लगाने वाला स्टाफ पूरी तरह प्रशिक्षित है।
टीकाकरण शनिवार की सुबह नौ बजे से शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा, जिसका प्रसारण टीकाकरण केंद्रों पर दिखाया जाएगा। इसके लिए पांचों केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था कर दी गई है। टीकाकरण सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही होगा। पहले चरण में जनपद के 13730 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दूसरे चरण में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों आदि को टीका लगेगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, शुगर के मरीजों और गंभीर मरीजों को टीका लगेगा। कोई कितना भी प्रभावी व्यक्ति हो, वह जबरन टीका नहीं लगवा सकेगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीका केवल उन्हीं स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा, जिनकी लिस्ट विभाग के पास है। टीका लगवाने के लिए पहुंचने वालों की बाहर ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग होगी। हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद उनको अंदर प्रवेश दिया जाएगा। टीकाकरण के बाद टीका लगे स्वास्थ्यकर्मियों को आधा घंटे के लिए कमरे में बैठाया जाएगा, जिसके बाद घर भेजा जाएगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण टीकाकरण में आईएमए पूरी तरह शासन और प्रशासन के साथ है। उन्होंने कहा कि आईएमए की ओर से टीकाकरण में पूरा सहयोग रहेगा। पत्रकार वार्ता में डॉ. वीएस पुंडीर, डॉ. राजेश जैन, प्रतिरक्षण अधिकारी सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
यहां होगा टीकाकरण
- एसबीडी जिला अस्पताल परिसर स्थित एमआरआई बिल्डिंग।
- जिला महिला अस्पताल परिसर।
- शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज अंबाला रोड।
- सीएचसी सरसावा।
- सीएचसी गंगोह।
टीके में होगी .5 एमएल की डोज
जनपद में कोरोना की 16780 डोज पहुंची हैं, जो वॉयल में हैं। एक वॉयल में पांच एमएल वैक्सीन है, जिसकी .5 की दस डोज बनेंगी। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि भविष्य में जरूरत के हिसाब से वैैक्सीन आती रहेगी।
एसडीएम रखेंगे निगरानी
टीकाकरण केंद्रों पर एक नोडल अधिकारी होगा, जिसके अंडर में छह लोगों का स्टाफ होगा। स्टाफ में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी। इसके अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि संबंधित एसडीएम भी केंद्रों पर व्यवस्था को देखेंगे।
नारियल फोड़कर रवाना की वैक्सीन वैन
जिला अस्पताल परिसर के कोल्ड चेन सेंटर में रखी कोरोना वैक्सीन को शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। डीएम अखिलेश सिंह ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर वैक्सीन वैन को रवाना किया।

सीएमओ कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते डीएम अखिलेश सिंह व सीएमओ- फोटो : SAHARANPUR