{"_id":"600325f88ebc3e3291455b8d","slug":"vaccine-completely-safe-don-t-panic-mandala-saharanpur-news-mrt520865973","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, घबराएं नहीं: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, घबराएं नहीं: मंडलायुक्त
विज्ञापन
गंगोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण का निरीक्षण करते कमिश्नर
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि मंडल के तीनों जिलों के लिए 36650 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, किसी को भी घबराने या किसी तरह के भ्रम में पड़ने की जरूरत नहीं है। बल्कि दूसरों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
शनिवार सुबह मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और टीकाकरण की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने आशा और पैरा मेडिकल स्टाफ के लोगों का आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि टीका लगने के बाद और वैक्सीनेशन सेंटर से चले जाने के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट या परेशानी होगी तो तत्काल डॉक्टर को सूचना दें।
उन्होंने सीएचसी के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया। टीका लगवाने वालों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोग टीका लगवाएं। उन्होंने टीका लगवाने वाले चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से शीघ्र ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वैक्सीन की पहुंच हो जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल, सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. रोहित वालिया तथा टीकाकरण करने वाला स्टाफ और लाभार्थी मौजूद रहे।