फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination will be done from today to protect children from diseases

Saharanpur News: बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए आज से होगा टीकाकरण

Sun, 08 Jan 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done from today to protect children from diseases
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए आज से होगा टीकाकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए छूटे बच्चों का सोमवार यानी आज से टीकाकरण होगा। प्रथम चरण 20 जनवरी तक चलेगा। सर्वे के दौरान नौ हजार बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले महीने नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिह्नित करने के लिए सर्वे हुआ था। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर सर्वे में एक साल तक के 95,560, एक से दो साल तक के 96,543 और दो से पांच वर्ष तक के 2,82,035 बच्चे मिले थे। इनमें 9,519 बच्चे ऐसे थे, जिनका किसी न किसी बीमारी का टीका छूट गया। अब इन बच्चों का नियमित टीकाकरण करने के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण शुरू होगा। टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, निमोनिया, दस्त, खसरा एवं रूबेला, दिमागी बुखार आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। प्रथम चरण 20 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद दूसरा चरण 13 फरवरी से 24 फरवरी और तीसरा चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शून्य से पांच साल के बच्चों का नियमित टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed